मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने मंगलवार को परकोटे के विभिन्न स्थानों हवेलियों मंदिर का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने मंगलवार को परकोटे के विभिन्न स्थानों हवेलियों मंदिर का किया निरीक्षण
जयपुर, 31 मार्च।  मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने मंगलवार को परकोटे के विभिन्न स्थानों, हवेलियों, मंदिर का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने परकोटे की संकरी गलियों में पैदल दौरा कर वास्तविक स्थिति को करीब से देखा तथा विरासत स्थलों की वर्तमान दशा का गहन अवलोकन किया।
परकोटे की हैरिटेज इमारतों, मंदिरों, नाटाणियों की हवेली, खजाने वालों का रास्ता, जैमिनी बिल्डिंग, दिगम्बर जैन मंदिर, राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट, हैरिटेज वॉक वे, मणिहारों का रास्ता सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान शासन सचिव रवि जैन, संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी, उपायुक्त (स्वास्थ्य) मृणाल कुमार, अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल, एटीपी आकाश कुमावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने सबसे पहले नाटाणियों की हवेली का निरीक्षण किया। वहां संचालित कोतवाली थाने का निरीक्षण करते हुए वर्षो पुराने संधारित अभिलेखों को भी देखा और इमारत के संरक्षण की शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य सचिव खजाने वालों का रास्ता पहुंचे, जहां खजाने वालों की हवेली तथा जैमिनी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने ऐतिहासिक जानकारी लेकर हवेली को सरंक्षित करने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात मणिहारों का रास्ता स्थित दिगम्बर जैन मंदिर, सांगो का रास्ता स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट और हैरिटेज वॉक वे का भी निरीक्षण किया।
मुख्य सचिव ने बताया कि जयपुर एक ऐतिहासिक शहर है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का जीवंत प्रतीक है। इसकी पहचान को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके सौन्दर्य एवं हैरिटेज को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। परकोटे को सरंक्षित करने और यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का टैग बनाये रखने हेतु इसके संवर्धन, संरक्षण और सौन्दर्यकरण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों की ली बैठक
निरीक्षण के पश्चात् मुख्य सचिव ने नगर निगम के ई.सी. मीटिग हॉल में जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने जोन उपायुक्तों से उनके कार्यो की जानकारी ली तथा हैरिटेज सैल द्वारा बनाई गई पीपीटी से धरोहर संरक्षण, संर्वधन, सौन्दर्यकरण के लिए अब तक किए गए कार्यो तथा वर्तमान में किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने परकोटे के सरंक्षण, संर्वधन, यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज टैग को बनाए रखने के दिए निर्देश
1. मुख्य सचिव ने अनाधिकृत रूप से लगी हुई केबल को हटाने तथा हैरिटेज क्षेत्र में खराब पड़ी लाईट को ठीक करने तथा फसाड़ लाईटिंग ठीक करने के निर्देश दिए।
2. स्पेशल एरिया हैरिटेज प्लान बनाने के कार्य अतिशीघ्र किए जाएं।
3. हैरिटेज सैल को अधिक सक्रिय, उत्तरदायी एवं परिणान्मुख बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message